जिला पंचायत सतना के वार्ड क्रमांक 8 से जिला पं. सदस्य अपने अनोखे व आम जन के हित मे कार्य करने के लिए जाने जाते है। एक ओर जिला प्रशासन के द्वारा सिर्फ सभागारो मे बैठ जल संवर्धन व स्वच्छता अभियान का जन अभियान परिषद के सहारे संदेश दिया जा रहा है । वही जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ने अनोखी पहल कर आम जन के सहयोग से चलाया स्वच्छता अभियान।