सनैया ग्राम पंचायत के देवपुरी गांव में लगातार 10 दस दिनो से बिजली के ट्रांसफार्मर खराब रहने के वजह से नल जल बन्द हो जाने के वजह से पेयजल संकट लगभग 280 यूनिट यानी 280 परिवार के पीने की पानी का घनघोर संकट झेल रहे महादलित और किसान परिवार के सदस्यगण गांव के ही सीपीआई के नेता उप सरपंच रामदास के नेतृत्व में सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय से मिले और समस्याओं से अवगत कराये, वहीं जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बात कर तुरंत खराब ट्रांसफार्मर बदलकर नई ट्रांसफार्मर लगाने की अपील किया।
जन समस्या और जान भावनाओं को देखते हुए विभाग के सहायक अभियंता ने नया ट्रांसफार्मर तुरंत लगाने का आदेश करते हुए साथ-साथ ट्रांसफार्मर भेज कर बाधित नल जल योजना को चालू करवाए।
जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि देवपुरी सनैया पंचायत शेखपुरा जिला समेत संपूर्ण बिहार में बिजली और नल जल एवं नाली गली और सड़क की हालत चिंता जनक है ठीक से ना पानी ना बिजली और नाही साफ सफाई एवं गली और नाली है।
उन्होंने कहा कि आम जनमानस उक्त संकटों को झेलने के लिए बेबस है, दूसरे तरफ बिहार के भाजपा की सरकार ने सभी घरो से ₹1200 टैक्स वसूलने के लिए बेताब है। इससे आम जनमानस में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि समस्याएं का समाधान नहीं हुआ और ₹1200 रुपया टैक्स वसूलने की फैसले को एनडीए की सरकार वापस नहीं लिया तो जन गोलबंदी कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी।
इस मौके पर सीपीआई के वरिष्ठ नेता रामदास नारायण सिंह उत्तम कुमार राजकुमार चौधरी गुड्डू चौधरी रामोतार पासवान सिया शरण महतो लालू महतो करू रविदास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।