पिपरा: एनएच-139 कटैया मोड़ के पास वाहन जांच में बिना चालान गिट्टी से लदा ट्रक जब्त
Pipra, Palamu | May 11, 2026 हरिहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 कटैया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान हरिहरगंज पुलिस ने बिना चालान स्टोन चिप्स (गिट्टी) लदे एक ट्रक ट्रेलर को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन एवं बिना वैध कागजात गिट्टी ढुलाई करने वालों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एएसआइ विनोद राय द्वारा वाहन को रोककर जांच की गयी।