भभुआ: भभुआ टाउन हाई स्कूल परिसर में नमाज अदा के दौरान डीएम, एसपी एवं अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
Bhabua, Kaimur | Jun 7, 2025 आज शनिवार को भभुआ टाउन हाई परिसर स्कूल में नमाज अदा के दौरान मौके पर डीएम सुनील कुमार एसपी हरिमोहन शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वही 8 बजे एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारों की संख्या में बकरीद पर्व पर लोग नमाज अदा कर रहे हैं। उनके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। ताकि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए सके।