भभुआ: भभुआ शहर के ईदगाह मस्जिद में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अदा की नमाज
Bhabua, Kaimur | Jun 7, 2025 शनिवार को भभुआ शहर के ईदगाह मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह 7:30 बजे नमाज अदा किया है। वही ईदगाह मस्जिद में मौलाना मोहसिन राजा के द्वारा नमाज को अदा कराया गया है। इस संबंध में असलम अंसारी ने बताया कि बकरीद पर्व के दिन भाईचारे के साथ एक दूसरे को बधाई देते हुए त्यौहार को मनाया जाता है। काफी संख्या में लोगों ने नमाज अदा किया है।