भभुआ: समाहरणालय में बकरीद पर शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Bhabua, Kaimur | Jun 6, 2025 शुक्रवार की दोपहर समाहरणालय में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैमूर एसपी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ,जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सम्मानित सदस्य गण विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बकरीद पर्व शांति सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ बनाए जाने की रणनीति तैयार की गई।