शाजापुर: ट्रैफिक पाइंट शाजापुर पर चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक युवक हुआ घायल
रविवार शाम को ट्रैफिक पाइंट शाजापुर पर एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार युवक घायल हो गया। ट्रैफिक पाइंट पर ही यातायात थाना पुलिस चाैकी है। वहां माैजूद यातायात पुलिसकर्मी द्वारा माैके पर पहुंचकर घायल युवक को उठाया और उसकी मोटरसाइकिल भी सड़क से हटवाई। युवक को चेहरे पर चोट लगी है।