शाजापुर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पांडू खोरा में भगवान शिव का किया जलाभिषेक
शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा कॉलोनी के कालिका माता मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष भी शामिल रहे। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल रही। वहीं पुरुष नाचते गाते हुए इस यात्रा में सहभागी बने। कलश यात्रा शाजापुर के पांडू खोरा स्थित भोलेनाथ के मंदिर पहुंची।