मंझनपुर: जन शिकायत IGRS निस्तारण मामले में कौशाम्बी पुलिस ने हासिल किया पहला स्थान, जिले के 12 थाने यूपी में रहे अव्वल
कौशांबी पुलिस द्वारा बुधवार देर रात जानकारी देते हुए बताया गया है कि मार्च माह की रैंकिंग के अनुसार कौशांबी पुलिस द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण के मामले में प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है।बताया जाता है कि जिले के 12 थाने भी प्रदेश में अव्वल रहे हैं। बताया रैंकिंग अच्छे कार्यों और आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक समय से निस्तारण पर की जाती है।