ग्वालियर गिर्द: सीएम के सामने हाईकोर्ट में संविधान निर्माता की मूर्ति लगाने और 27 फीसदी आरक्षण की मांग रखी गई
मुख्यमंत्री मोहन यादव के सोमवार के दौरे के बीच संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर समर्थक वकीलों और ओबीसी महासभा के लोगों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रदेश में जातिगत जनगणना कराने हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा लगाने और ओबीसी आरक्षण को 27 फीसदी किए जाने पर मांग की गई।सीएम ने वकीलों को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।