सिंगरौली: हिर्रवाह में विजयदशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन, पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था
हिर्रवाह में शहर के विभिन्न स्थानों पर रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया गया।नवरात्रि के नौ दिनों की कठिन साधना और भक्ति के बाद यह अवसर भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, जब वे मां दुर्गा को विदाई देते हैं। नगर में इस आयोजन को लेकर खास तैयारियां की गई थीं, जिसमें नगर पालिक निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद रही।