बीसलपुर: जिओ पेट्रोल पंप के पास बीसलपुर बरेली रोड पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मामी-भांजा हुए घायल
बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम गजनेरा निवासी विजय अपनी मामी गीता पत्नी संतोष निवासी सिसैया के साथ मीरपुर गांव से वापस बाइक पर सवार होकर सिसैया जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर बरेली रोड पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचा वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गए हैं