चौरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी छोटी बहन ओंमकार पुत्र मन्नू के साथ चार दिन पूर्व फरार हो गई है जिसमें भागने में सहयोग और षड्यंत्र रचने का कार्य ज्ञानमती ने किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।