अररिया: तेगछीया गांव में गर्म पानी में गिरने से एक बालक झुलसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 23, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के तेगछीया गांव में गर्म पानी में गिरने से एक बालक गम्भीर रूप से झुलस गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 2 :30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बालक का इलाज किया जा रहा है.