गायघाट: गायघाट पुलिस ने बाइक चोरी मामले का किया खुलासा, दो बाइक चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का सफल उद्भेदन किया है। कमरथु गांव से तीन और जारंग मलहटोली गांव से तीन कुल 6 चोरी के बाइक बरामद किया है। इसके साथ ही दो बाइक चोरों की भी गिरफ्तार किया गया है। जिसे बुधवार दोपहर करीब एक बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।