गोरौल: गोरौल पुलिस ने गांजा व हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, हाजीपुर जेल भेजा
गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल गांव से 3.58 ग्राम गांजा एवं 25 ग्राम हेरोइन साथ गिरफ्तार तस्कर मिथुन झा को गोरौल पुलिस ने रविवार को 2 बजे दिन में हाजीपुर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई की थी।