बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज परिसर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नितिन रावत नाम का एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।