नबीनगर: NTPC खैरा थाना ने BRBCL परिसर में चोरी की कोशिश को नाकाम किया, 50 किलो कॉपर वायर के साथ युवक गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीआरबीसीएल (BRBCL) परिसर में बीते देर रात्रि चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से करीब 50 किलोग्राम कॉपर वायर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायणपुर गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आ