ज़मानिया: गाजीपुर में मोथा चक्रवात से किसानों की फसलों को हुआ भारी नुकसान, एडीएम दिनेश कुमार ने उठाए कदमों की जानकारी दी
गाजीपुर जिले में मोंथा चक्रवात का असर अब किसानों के माथे पर चिंता की लकीरों में बदल गया है। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने खेतों को तालाब और फसलों को बर्बादी में बदल दिया है। धान, चना, बाजरा, मटर, सरसों और आलू जैसी फसलें पानी में डूब चुकी हैं। खेतों में पड़ी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। जिन खेतों में किसान बोआई की तैयारी कर रहे थे बारिश हो गई।