बेगूसराय: DM के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति को लेकर पदाधिकारी ने किया भौतिक निरीक्षण
खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने हेतु जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा सभी पैक्स एवं व्यापार मंडलों में धान का भौतिक सत्यापन शुरू किया गया है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा गुरुवार की रात 10:00 बजे मिली. जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.