योगी ने कहा- अराजकता पैदा करना राजद का जन्मसिद्ध अधिकार है
Sadar, Lucknow | Nov 8, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार चुनाव प्रचार में शुक्रवार को भी कांग्रेस व राजद को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे। फिर अंधेरे में डकैती डालते थे। अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है। पशुओं का चारा खाने वाले आपका राशन भी नहीं छोड़ेंगे।