टूंडला: धीरपुर नगला कदम विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया
स्मार्ट मीटर को लेकर धीरपुर नगला कदम विद्युत उपकेंद्र पर किए गए महिलाओं के हंगामा के बाद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और तहसीलदार विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने को राजी नहीं हुई।