विदिशा: ग्राम ढोलखेड़ी में शॉर्ट सर्किट से नरवाई व मूंग की फसल में आग, झोपड़ी में रखे कृषि यंत्र भी जले
गुरुवार की शाम 5 बजे ग्राम ढोलखेड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से नरवाई में आग लग गई, जो भड़ककर पास में ही विकास दुबे के मूंग के खेत तक जा पहुंची, उनके खेत में मूंग की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं आग बढ़कर किसान कमलेश के झोपड़े तक जा पहुंची, जिसमें कृषि यंत्र और पाइप सहित अन्य सामग्री रखी हुई थी, वह भी इस आग में जल गई। सूचना मिलते ही दमकल और ढोलखेड़ी पुलिस पहुची।