रफीगंज: रफीगंज के कपुर बिगहा गांव में बांस के पेड़ में लगी आग, अग्निशमन ने पाया काबू
रफीगंज प्रखंड के कपुर बिगहा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव में स्थित बांस के पेड़ में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।