लक्ष्मणगढ़: राजगढ़: गढ़ गांव में भागवत कथा, भंडारा व पद दंगल का भव्य आयोजन
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़। क्षेत्र के ग्राम गढ़ स्थित बागवाले हनुमान मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, विशाल भंडारा और पद दंगल का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मांगेलाल मीना का ग्रामवासियों और आयोजन समिति ने पारंपरिक स्वागत किया। भजनों और पद दंगल की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया।