भिंड नगर: संस्कृति गार्डन में समान नागरिक संहिता पर मंथन,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बोले,बाबा साहब के विचारों को नही अपनाती कांग्रेस
भिंड। शहर के संस्कृति गार्डन में रविवार सुबह 11 बजे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे तथा समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि ने भी शिरकत की।