हरदोई: तीन महीने में एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाए गए, डीएम अनुनय झा ने दी जानकारी
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2025 डीएम अनुनय झा ने बताया कि 16 अगस्त से लेकर 16 नवंबर तक एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनवाये गए हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के 60 हजार आयुष्मान कार्ड बनवाये गए हैं। डीएम ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया वह अपनी नजदीकी सीएचसी जाकर कार्ड बनवा लें।