हरदोई: महिला से अभद्रता करने पर कंडक्टर की पिटाई, महिला ने चप्पल से मारा, सिनेमा चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई घटना
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2025 हरदोई के सिनेमा चौराहे पर सोमवार रात एक बस कंडक्टर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि कंडक्टर ने एक महिला यात्री से अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। टड़ियावां-गोपामऊ रूट पर चलने वाली यह बस सिनेमा चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए रुकी थी।