उच्चैन: उच्चैन में अवैध हथकड़ शराब के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
भरतपुर जिले के उच्चैन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथकड़ शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार एएसआई सुगड़ सिंह मय जाप्ता गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि विलानचट्टपुरा गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है।