चकरनगर: चेकिंग करने गई विद्युत टीम पर छत से धक्का मारने का गंभीर आरोप, 12 वर्षीय मासूम का कंधा उतरा, जिला अस्पताल रेफर
बिजली विभाग की टीम ने मासूम के धक्का मार दिया जिससे वो छत से नीचा जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि छत से बालक गिरा है जिसको अस्पताल भिजवाया गया है।विद्युत टीम को गाँव बाहर सुरक्षित निकालकर,शांति व्यवस्था कायम की गई।