बदायूं: उझानी कस्बे में क्लीनिक पर दवा लेने गई एक अज्ञात महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Oct 13, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के कछला रोड पर स्थित एक क्लीनिक पर लगभग एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला दवा लेने गई थी, तभी महिला को साइलेंट अटैक आ गया । बताया जाता है कि क्लीनिक में मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत बिगड़ती देख उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की और उसके बाद महिला को उझानी सीएचसी भेजा गया । जहां महिला की मौत हो गई ।