लोहरदगा: मुहर्रम को लेकर जिले में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, तीन दिन तक भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी
मुहर्रम पर्व के अवसर पर 6, 7 और 8 जुलाई को लोहरदगा जिला मुख्यालय समेत शहरी क्षेत्र में निकलने वाले ताजिया जुलूसों और विभिन्न स्थलों पर लगने वाले मेलों को लेकर सुरक्षा एवं भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया है। लोहरदगा एसडीओ ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी दी।