लोहरदगा: ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर सड़क को बनाया चलने लायक, 20 वर्षों से थी उपेक्षित
किस्को प्रखण्ड के परहेपाठ पंचायत क्षेत्र के पोगड़ो बांध से नगड़ा टोली तक जाने वाली वर्षों पुरानी जर्जर सड़क को आखिरकार ग्रामीणों ने अपने सामूहिक प्रयास से शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे चलने लायक बना दिया। नगड़ा टोली और गोसाई टोली के ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और श्रमदान से सड़क पर गिराए गए मिट्टी और मोरम को समतल कर दिया। सड़क की हालत बीते 20 वर्षों से काफी खराब