लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के साइडिंग कुटमू में चोर किसान की दुधारू गाय चोरी कर ले गए, वारदात सीसीटीवी में कैद
लोहरदगा शहरी क्षेत्र से दुधारू गाय की चोरी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। गाय के मालिक रिजवान अंसारी ने सदर थाने में बृहस्पतिवार देर शाम 8:00 बजे आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहरी क्षेत्र के साइडिंग कुटमू निवासी रिजवान अंसारी ने सदर थाने में कुरैशी मोहल्ला और आजाद बस्ती के दो युवकों के खिलाफ नामजद आवेदन देकरकार्रवाई की मांग की है।