लोहरदगा: छोटा अंबेरा गांव में निर्माण कार्य में लगे मुंशी समेत तीन लोगों से मारपीट, हालत गंभीर
भंडरा थाना क्षेत्र के छोटा अंबेरा गांव में मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां पुल निर्माण में लगे मुंशी, मुंशी के भाई, मां और एक अन्य की पिटाई करते हुए घायल कर दिया गया है। घायलों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में करते हुए सदर अस्पताल लोहरदगा रेफर कर दिया गया है।मामले की लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा भंडरा थाने में की गई है।