पिपरिया: पिपरिया प्रखंड में मकान गणना का कार्य शुरू, बीडीओ ने पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक की
बुधवार अपराह्न 1 बजे पिपरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रितु रंजन कुमार की अध्यक्षता में जनगणना पर्यवेक्षकों की बैठक हुई. इस बैठक में नोडल पदाधिकारी राजीव रंजन मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि मकान सूचीकरण व नजरी नक्शा कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार से मकान गणना शुरू हुई.अधिकारियों ने त्रुटिरहित, पारदर्शी व समयबद्ध कार्य करने का निर्देश दिया.