गिरिडीह: दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने की
दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने की। बैठक में शांति समिति के लोगों को पूजा पंडाल में ध्वनि प्रदूषण न हो इसका ध्यान रखने तथा नियमानुसार लाउडस्पीकर का उपयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि रात्रि 10 बजे के बाद अनावश्यक लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें।