गिरिडीह: कोर्ट रोड में विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने हबीब्स हेयर एंड ब्यूटी सेलून का किया उद्घाटन
कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम के बगल में शनिवार को गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू और फ्रेंचाइजी ऑनर की मां खतीजा खातून ने देश के फेमस हेयर एंड ब्यूटी सेलून ब्रांड हबीब्स का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। मौके पर कई गणमान्य लोगों की उपस्थित रहे। बताया गया कि इस सैलून में महिला और पुरुष दोनों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी।