गिरिडीह: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को होने वाले महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाब अहमद मीर ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्ष, प्रदेश के प्रतिनिधियों की एक बैठक 30 सितंबर को रांची के लाल गुटवा बैंक्वेट हाल में बुलाई है।