गिरिडीह: भाकपा माओवादी का दस लाख का ईनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा गिरिडीह पुलिस के समक्ष हुआ आत्मसमर्पण
दस लाख का ईनामी नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा ने गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। शनिवार को पपरवाटांड कार्यालय से पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील भास्कर ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।