गिरिडीह: जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 58265 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 4 करोड़ 20 लाख 71 हजार 445 रूपए सुलहनीय राशि के रुपए वसूला गया।