सर्कुलर इकोनॉमी में भारत-फिनलैंड साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को फिनलैंड की जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री सारी मुल्ताला के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में जलवायु परिवर्तन से निपटने, सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बैठक में हाल ही में संपन्न विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम के प्रमुख निष्कर्षों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने सर्कुलर इकोनॉमी के क्षेत्र में भारत-फिनलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
इस दौरान आगामी UNFCCC COP31, CBD COP16 और प्लास्टिक प्रदूषण पर अंतर-सरकारी वार्ता समिति से जुड़े पारस्परिक हित के विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
बैठक में दोनों देशों ने जलवायु कार्रवाई, सर्कुलर इकोनॉमी, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास के लिए आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Bhupender Yadav BJP
Alwar, Alwar | Sep 18, 2026