मेजरगंज: हिरोलवा–डिहठी सड़क पर 4 दिन से चल रही भूख हड़ताल, पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने जूस पिलाकर तुड़वाया
मेजरगंज। हिरोलवा–डिहठी सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर राहुल कुशवाहा का चार दिनों से जारी आमरण अनशन शनिवार को समाप्त हो गया। राजद के पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने पहुंचकर अनशन तुड़वाया है।