मंडी: अतिरिक्त उपायुक्त मंडी ने की जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला निगरानी समिति की बैठक
Mandi, Mandi | Feb 15, 2024 ADC मंडी रोहित राठौर ने जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक विकास योजना का अनुमोदन किया गया। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को नई गति देने और बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने पर खर्च की जाएगी।