मंडी: स्वीप कार्यक्रम के तहत होगी खेल प्रतियोगिताएं- ओमकांत ठाकुर, सदर एसडीएम
Mandi, Mandi | Feb 15, 2024 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी व एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत 23 फरवरी को पड्डल मैदान में क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेलों का आयोजन जिला युवा एवं खेल विभाग के तत्वाधान से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं जागरूक करना हैं।