प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र में 44.970 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, एस्कॉर्टिंग कर रहे तस्कर समेत दो कारें भी जब्त
प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पीपलखूंट थाना और डीएसटी की संयुक्त टीम ने 44 किलो 970 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार और एस्कॉर्टिंग में इस्तेमाल की जा रही दूसरी कार को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 6.80 लाख रुपये बता