जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दतिया में अपनी सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों (सफाईकर्मी और सुरक्षाकर्मी) का वेतन पिछले दो महीने से अटका हुआ है। अल्प वेतन भोगी इन कर्मचारियों के सामने अब रोजी-रोटी का भारी संकट खड़ा हो गया है। परेशान होकर कर्मचारियों ने जिला श्रम पदाधिकारी के दरबार में न्याय की गुहार लगाई ।