गुमला: महादेव नदी कुलाबिरा पुल के पास से राइफल और देसी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Gumla, Gumla | Feb 3, 2025 सदर थाना क्षेत्र के महादेव नदी कुलाबिरा पुल के समीप किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित हुए एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन अभियुक्त में कुलाबिरा निवासी गंदुर साहू,कुम्हरिया निवासी वृंदा साहू व भभरी निवासी कलेश्वर साहू को पुलिस ने धर दबोचा।उनके पास से एक देसी कट्ठा,.315 का आठ जिंदा गोली,एक देशी रायफल व प्रो बाइक बरामद जप्त किया गया।