गुमला: पुग्गू बिरसा नगर लकड़ी डिपो में नशाखोरों ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल किया, मामला दर्ज
Gumla, Gumla | Feb 2, 2025 पालकोट रोड स्थित पुग्गू बिरसा नगर लकड़ी डिपो में शनिवार की रात कुछ युवक ब्राउन शुगर गांजा शराब आदि पी रहे थे। साथ ही शोर शराबा भी कर रहे थे।जिससे बच्चों को पढ़ाई लिखाई में व्यवधान उत्पन्न होता है जिसको लेकर नशेड़ियों को स्थानीय लोगों ने डांट कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद कुछ देर बाद 20 से 25 नशेड़ी वहां पहुंचे और एक व्यक्ति को मार पीट कर घायल कर दिया।