मदद की कीमत... मौत की सजा! बलजिंदर को बचा लो!
पंजाब के पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह को सऊदी अरब की एक अदालत ने ड्रग तस्करी के मामले में मौत की सजा सुनाई है।
परिवार के मुताबिक, करीब तीन साल पहले दुबई से सऊदी अरब जाते समय एक परिचित ने बलजिंदर को एक पैकेट दिया था। बताया गया था कि इसमें एक बुजुर्ग के लिए दवाइयां हैं। बलजिंदर ने पैकेट अपने ट्रक में रख लिया, लेकिन सऊदी अरब की सीमा पर जांच के दौरान उसमें नशीला पदार्थ मिलने की बात सामने आई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
बलजिंदर करीब तीन साल से सऊदी अरब की जेल में हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें पैकेट में नशीला पदार्थ होने की जानकारी नहीं थी और उनका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है।
अब बलजिंदर की मां, पिता और बच्चे उनकी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर कानूनी व राजनयिक मदद की अपील की है।
बलजिंदर की बेटी अपने पिता से मिलना चाहती है, जबकि उनका तीन साल का छोटा बेटा दिनभर ‘पापा-पापा’ पुकारता रहता है।
परिवार की गुहार है—बलजिंदर की मौत की सजा रुकवाने और उन्हें भारत वापस लाने के लिए सरकार मदद करे।
#BaljinderSingh #SaveBaljinder #PunjabNews #Pathankot #Sujanpur #SaudiArabia #SaudiArabiaNews #IndiaNews #Punjab #IndianTruckDriver #DeathSentence #FamilyAppeal #HelpBaljinder #BreakingNews #ViralNews
Kairana, Shamli | Sep 21, 2026